Wednesday , September 9 2026
Breaking News

फिल्लौर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर लिखे मिले खालिस्तानी स्लोगन, पन्नू ने ली जिम्मेदारी, गर्माया माहौल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर जिले से बड़ी खबर है। फिल्लौर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने की घटना सामने आई है। आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। वीडियो में पन्नू ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। इस दौरान पन्नू ने कहा कि फिल्लौर के नंगल में बनी बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन उसके द्वारा लिखा गया है।

इस दौरान 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब भर में मूर्ति उतारने के लिए कहा है। जिसको लेकर एससी भाईचारे में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दलित भाईचारे ने कहा कि बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी नारे लगाने को लेकर वह कड़ी निंदा करते है।

उन्होंने इस मामले में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले समय में इसी तरह बाबा साहेब की मूर्ति का अपमान होता रहा तो बसपा पार्टी आने वाले दिनों में तीखा प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज ईद के पवित्र भाईचारे पर बधाई देते हुए सभी धर्मों को आपसी भाईचारे को बनाए रखने की सभी धर्मों के लोगों से अपील की है।

वहीं दूसरी ओर बाबा साहेब की मूर्ति पर लिखे जाने वाले खालिस्तानी स्लोगन को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस से इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की अपील की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!