पंजाब में मेडिकल स्टोर वाले नहीं बेचेंगे दवाईयां : केमिस्टों का फैसला, दुकानों से वापस होगा स्टॉक; पुलिस रेड का विरोध
Punjab News Live -PNL
October 26, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के तमाम केमिस्टों ने प्रेगाबालिन और अन्य सभी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स (आदत डालने वाली दवाइयों) की बिक्री बंद करने का ऐलान किया है। प्रदेश के सभी रिटेलर अपनी दुकानों पर पड़ा स्टॉक होलसेलरों को लौटाएंगे और होलसेलर ये सारी दवाएं कंपनियों को वापस भेज देंगे।
एसोसिएशन के पंजाब प्रधान सुरिंदर दुग्गल और महासचिव जीएस चावला के नेतृत्व में पंजाब के सभी 23 जिलों के प्रधानों और सचिवों के साथ जूम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) मीटिंग का आयोजन किया गया था। प्रदेश स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब केमिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक में यह संदेश पंजाब भर के केमिस्टों तक पहुंचाने का फैसला लिया गया।
पंजाब के तमाम होलसेलर व्हाट रिटेलर केमिस्ट की ओर से तीन तरह की दावों की बिक्री न करने का ऐलान किया गया है। इनमें ट्रामाडोल, प्रेगाबालिन, हर तरह की साइकोट्रोपिक एवं नारकोटिक्स शामिल हैं।
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव जीएस चावला ने कहा पंजाब भर में केमिस्टों पर की जा रही कार्रवाई से ऐसा लग रहा है, जैसे पंजाब सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध नहीं बल्कि केमिस्टों के खिलाफ चला रही है। चावला ने कहा कि पंजाब के केमिस्ट अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे नहीं चाहते कि किसी भी तरह उनके निर्दोष मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जाए। इसलिए, पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि उक्त तीनों प्रकार की दवाओं को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर ही बेचा जाए। क्योंकि अब, मेडिकल स्टोरों पर इन्हें नहीं बेचा जाएगा।
चेकिंग के नाम पर दुकानें सील
बैठक में पीसीए के शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा चेकिंग के नाम पर दुकानें सील की जा रही हैं, जिससे दवा विक्रेताओं का मनोबल गिर रहा है और उनका सरेआम चरित्र हनन हो रहा है। इसी के चलते यह कड़ा फैसला लिया गया है।