Sunday , October 4 2026
Breaking News

लुधियाना : कार में लगे डैशकैम ने मर्डर कर दिया ट्रेस, पूर्व सरपंच का मास्टरमाइंड चचेरा भाई ही निकला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के मुताबिक, हत्या के पीछे कोई राजनीतिक रंजिश नहीं, बल्कि वर्षों पुराना पारिवारिक और जमीन का विवाद है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कुल 7 लोगों को नामजद किया है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

इनोवा पर करीब 10 राउंड फायरिंग

60 वर्षीय नवतेज सिंह शनिवार शाम गांव मनेवाल में अपनी जमीन पर चल रहे काम को देखने गए थे। इसके बाद वह अपनी इनोवा से कृष्णा नगर, घूमार मंडी स्थित घर लौट रहे थे। रास्ते में लाडोवाल टोल प्लाजा से साउथ सिटी रोड की तरफ जाते समय पंजाब फूड ऑफिस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने पहले गाड़ी के सामने से गोलियां चलाईं और फिर पीछे की तरफ जाकर ड्राइवर साइड को निशाना बनाया। इस दौरान करीब 10 राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल नवतेज को स्थानीय लोग उनकी ही इनोवा से डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात

हत्याकांड की अहम कड़ी मृतक की इनोवा में लगा डैशबोर्ड कैमरा बना है। पुलिस को सौंपे गए फुटेज में बाइक सवार दोनों हमलावर दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार शाम करीब 6:25 बजे दोनों बाइक पर आते नजर आते हैं और करीब दो मिनट बाद 6:27 बजे फायरिंग शुरू कर देते हैं।

पीछे बैठे हमलावर ने गाड़ी पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान ड्राइवर साइड का शीशा पूरी तरह टूट गया। पुलिस का कहना है कि फुटेज में हमलावरों की तस्वीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं और एक आरोपी की पहचान भी कर ली गई है।

34 और 44 एकड़ जमीन को लेकर पुरानी दुश्मनी

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के अनुसार, दोनों परिवारों के दादा सगे भाई थे। एक परिवार के पास करीब 34 एकड़ और दूसरे परिवार के पास करीब 44 एकड़ जमीन है। दोनों परिवारों की जमीनें आपस में लगती हैं और इन्हीं संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

जमीन से जुड़े मामले स्थानीय अदालतों से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंचे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार तनाव, धमकी और एक-दूसरे को घेरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि इसी पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। मामले में मृतक के चचेरे भाई को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।

रोज साथ जाने वाला बेटा घटना वाले दिन नहीं था साथ

बताया गया है कि नवतेज सिंह आमतौर पर खेतों में काम देखने जाते समय अपने वकील बेटे को भी साथ लेकर जाते थे। लेकिन 3 अक्टूबर की शाम वह अकेले ही जमीन देखने गए थे। काम देखने के बाद घर लौटते समय उन्हें रास्ते में घेरकर निशाना बनाया गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह और गोलियों की संख्या

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नवतेज सिंह को कितनी गोलियां लगीं, इसकी सटीक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस अब डैशकैम फुटेज, जमीन विवाद और आरोपियों की भूमिका को जोड़कर पूरी साजिश की कड़ियां खंगाल रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

कांग्रेस MLA बोले- परगट सिंह से पार्टी मजबूत होगी:2027 में सरकार का गठन सुनिश्चित होगा; राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा धन्यवाद

  जालंधर , (PNL) : आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने एस. परगट सिंह …

होर्मुज में कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर पर हमला, 5 भारतीयों को बचाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर …

Abhishek Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक, मारे 7 छक्के

  स्पोर्ट्स  , (PNL) :  पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा ने कहर …

लुधियाना में i-20 कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद खंभे से टकराई कार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर …

नकोदर में टेंट हाउस के बाहर से बोलेरो चोरी:शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों से लोगों में रोष, गश्त बढ़ाने की मांग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर शहर के मुख्य शंकर चौक बाईपास पर स्थित सिडाना …

लुधियाना में युवक की किरच मारकर हत्या:पेट की अंतड़ियां बाहर आईं, खाना लेने घर से निकला था; 2 बच्चों का पिता

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना के साहनेवाल में रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियार …

चंडीगढ़ कोर्ट बोला- एक गलती से कोई आदतन अपराधी नहीं:6 साल का रिकॉर्ड गिनाया; जेल वाली अवधि पूरी सजा, हेरोइन बरामदगी मामले में राहत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में हेरोइन बरामदगी मामले में दोषी ठहराए गए युवक को NDPS …

जालंधर में घर से ₹1.5 लाख कैश और सोना चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, गद्दे-ड्रेसिंग टेबल भी खंगाली; वृंदावन दर्शन को गया था परिवार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के उदय नगर में चोरों ने ऐसे घर को निशाना बनाया, …

LPU हिंसा- जेम्स दहिया का VIDEO आया सामने:हिंसा में सिगरेट का धुआं उड़ाता दिख रहा, बोला-जो कुछ किया निस्वार्थ भाव से किया है

 जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में गिरफ्तार जेम्स दहिया …

बड़ी खबर : परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जालंधर कैंट से हैं विधायक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच …

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में हंगामे के 2 साजिशकर्ता अरेस्ट:सोशल मीडिया पर छात्रों को उकसाया; DSP बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पटियाला , (PNL) : पटियाला पुलिस ने राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 और 26 …

सिख जत्थेबंदियों ने SGPC प्रधान का इस्तीफा मांगा:चावला रेप मामले में जालंधर में की प्रेसवार्ता; कहा-18 अक्टूबर को अकाल तख्त को मांगपत्र देंगे

जालंधर , (PNL) : श्री आनंदपुर साहिब से एसजीपीसी के पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!