Thursday , August 27 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, पानी की बौछारें चलाईं:पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, टेबल एजेंडे पर गर्वनर हाउस कूच की कोशिश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपए के टेबल एजेंडे को मंजूरी दिए जाने का विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इस मुद्दे पर भाजपा और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पार्टी ने गुरुवार को राजभवन की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें चलाईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

आप का आरोप है कि नगर निगम की जनरल हाउस बैठक में कजौली से चंडीगढ़ तक वाटर सप्लाई पाइपलाइन बदलने से जुड़े 227 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को अंतिम समय में टेबल एजेंडे के रूप में पेश कर बिना पर्याप्त चर्चा के मंजूरी दे दी गई। पार्षदों को प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। न ही सदन में इस पर चर्चा हुई।आप नेताओं का आरोप है कि जनता के टैक्स से जुड़ी इतनी बड़ी परियोजना को दो पन्नों के टेबल एजेंडे के माध्यम से जल्दबाजी में पारित करना पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।मार्च के बाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक को ज्ञापन सौंपेगा। इसमें 227 करोड़ रुपए के प्रस्ताव की कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, जांच पूरी होने तक परियोजना पर रोक तथा डीपीआर, लागत का मदवार ब्योरा और तकनीकी स्वीकृतियां सार्वजनिक करने की मांग की जाएगी।आम आदमी पार्टी के विरोध मार्च और राजभवन तक प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम भवन से लेकर राजभवन तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

रक्षाबंधन से पहले बिखर गया परिवार, लुधियाना में जहरीले सांप ने छीन ली भाई-बहन की जिंदगी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : रक्षाबंधन से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। लुधियाना …

एक क्लिक करके जानें, कल पंजाब में हड़ताल पर क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लगभग 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से …

नेपाल में बाढ़ से मची जबरदस्त तबाही, अब तक 95 लोगों की मौत, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 133 भारतीय लापता, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के …

Tibet से आई बाढ़ ने Nepal में तबाही मचाई:कई गांवों में पानी घुसा, पुल टूटा-गाड़ियां बहीं; 9 पुलिसकर्मी लापता

न्यूज डेस्क, (PNL) : चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले …

Kriti Sanon: विवाद के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने वापस लिया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला ऐड, ट्रोलिंग के बीच कंपनी ने दिया स्टेटमेंट

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!