Kriti Sanon: विवाद के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने वापस लिया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला ऐड, ट्रोलिंग के बीच कंपनी ने दिया स्टेटमेंट
Punjab News Live -PNL
August 26, 2026
ताजा खबर, देश विदेश
न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह है ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन स्पेशल ऐड, जिसमें एक्ट्रेस ने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और केप पहना हुआ था. पहले उनकी ड्रेस और फिर कुत्ते को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि- ”रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह ड्रेस सही नहीं है.” कृति सेनन के रिएक्शन के बाद अब इस ज्वेलरी ब्रांड यानी GIVA ने ऐड वापस ले लिया है. जी हां, ट्रोलिंग के बाद कंपनी का पूरा बयान सामने आया है. कंपनी ने स्टेटमेंट दिया है कि ”हमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का पूरा सम्मान है.”
ज्वेलरी ब्रांड Giva के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा गया है कि, ”भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति हमारे मन में सर्वोच्च सम्मान और गहरा आदर है. एक ब्रांड के तौर पर हमने हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के पलों को मनाने में विश्वास रखा है. और इस बार हम इस प्यार और जश्न को अपने पालतू जानवरों (pets) तक भी बढ़ाना चाहते थे. अगर हमारे हालिया ऐड से अनजाने में समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो ऐसा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था. सम्मान व्यक्त करते हुए, हमने उस ऐड को सभी प्लेटफॉर्म्स से वापस ले लिया है.” इससे पहले कृति सेनन ने भी ट्रोलर्स का जवाब दिया था.