Sunday , October 11 2026
Breaking News

अश्वनी कुमार मिश्रा बने HC के कार्यवाहक चीफ जस्टिस:केंद्र सरकार की तरफ से आदेश जारी, चीफ जस्टिस शील नागू सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। अब राष्ट्रपति ने पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले देश के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद निम्नलिखित व्यक्तियों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जिमसें जस्टिस शील नागू को नाम शामिल था।

देश के कानून एवं न्यायमंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट।

देश के कानून एवं न्यायमंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट।

जुलाई 2024 में बने थे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

जस्टिस शील नागू को 4 जुलाई 2024 को नियुक्त किया गया था। उन्होंने 9 जुलाई 2024 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) के रूप में शपथ ली। वह इस पद पर 692 दिनों से कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए। वे हाईकोर्ट के 36वें स्थायी मुख्य न्यायाधीश थे।

आदेश की काॅपी।

आदेश की काॅपी।

शील नागू के 4 प्रमुख फैसले

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से जुड़े कई अहम मामलों में निर्णय दिए।

  • उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में हाथ से गटर साफ कराने की घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इस प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया और सुरक्षा नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए।

  • पर्यावरण संरक्षण के तहत उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में पुलिस स्टेशन निर्माण के लिए 150 वर्ष पुराने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई और सरकार को वैकल्पिक स्थान तलाशने को कहा।

  • पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने आदेश दिया कि गंभीर अपराध की शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

  • इसके अलावा, चंडीगढ़ की मूल शहरी संरचना को संरक्षित रखने के उद्देश्य से उन्होंने ट्रिब्यून चौक फ्लाईओवर निर्माण पर रोक लगाते हुए प्रशासन को अंडरपास विकल्प पर विचार करने का सुझाव दिया।

अस्पताल में टीवी लगवाने का अनोखा फैसला

जस्टिस शील नागू अपने रोचक और सख्त फैसलों के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2020 में जब वे हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में तैनात थे, तब उन्होंने एक मामले में अनोखी शर्त के साथ फैसला सुनाया था। यह मामला हत्या के प्रयास से जुड़ा था, जिसमें आरोपी अरविंद पटेल और कमलेश पाल ने जमानत याचिका दाखिल की थी। आरोप था कि 18 फरवरी 2020 को ग्वालियर जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के गांव औरीना में उन्होंने बृजेश पाल के पैर में गोली चलाई थी।

उस समय भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में तनावपूर्ण स्थिति थी। इसी पृष्ठभूमि में जस्टिस नागू ने जमानत देते हुए शर्त रखी थी कि आरोपी अस्पताल में लगभग 25 हजार रुपये कीमत की एलईडी टीवी लगवाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि टीवी भारत या किसी अन्य देश में बनी हो, लेकिन चीन में निर्मित नहीं होनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!