Monday , August 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की Z+ सुरक्षा हटाई गई, सुखबीर बादल ने किया दावा, पढ़ें

चंडीगढ, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की Z+ सुरक्षा को हटा दिया गया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ये दावा किया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा हटाने को सरकार की खतरनाक साजिश करार दिया है।

सुखबीर बादल ने कहा कि यह फैसला अकाली दल की लीडरशिप के खिलाफ गहरी साजिश का हिस्सा है। सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि बिक्रम मजीठिया को झूठे नशा मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ही लिखित रूप में मजीठिया पर नशे के झूठे आरोप लगाने के लिए माफी मांग चुके हैं।

इसके बावजूद अब उन्हें फिर से फंसाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मजीठिया की सुरक्षा हटाने को मेरी हत्या के असफल प्रयास से जोड़कर देखना चाहिए। मुझ पर हुआ हमला गुरु साहिबानों की कृपा से विफल हुआ था।

सुखबीर बादल ने स्पष्ट कहा कि अगर बिक्रम मजीठिया या अकाली दल के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को कोई नुकसान पहुंचा, तो इसके लिए सीधे तौर पर डीजीपी गौरव यादव और सरकार जिम्मेदार होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!