Monday , September 21 2026
Breaking News

भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा में 11 अनमोल जिंदगियाँ बचाने वाले चार पुलिस कर्मियों को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ देने की घोषणा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 23 जुलाई को सरहिंद नहर में कार गिरने से हुए हादसे में 11 लोगों की जान बचाने वाले चार जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपनी सरकारी आवास पर पी सी आर टीम के चार सदस्यों – ए.एस.आई. राजिंदर सिंह, ए.एस.आई. नरिंदर सिंह, कांस्टेबल जसवंत सिंह और कांस्टेबल हरपाल कौर – को उनकी बहादुरी और शानदार सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ लोगों की सेवा कर पंजाब पुलिस की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और पाँच बच्चों समेत सभी 11 पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया – यह बेहद गर्व और संतोष की बात है।

पुलिस कर्मियों की वीरता को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ए.एस.आई. नरिंदर सिंह ने डूबती कार से परिवार को बाहर निकालने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इतना ही नहीं, कांस्टेबल जसवंत सिंह, जो तैरना भी नहीं जानते थे, उन्होंने भी नरिंदर सिंह का साथ दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना पूरे परिवार की जान बचाई।

मुख्यमंत्री ने पी सी आर टीम के अन्य सदस्यों और उन नागरिकों की भी भरपूर सराहना की, जिन्होंने पीड़ितों को बचाने में बढ़-चढ़कर सहायता की।

इस घटना को अद्भुत साहस और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने बठिंडा के एस.एस.पी. अवनीत कोंडल और उनकी पूरी टीम को भी बधाई दी, जिन्होंने मानवता की एक मिसाल कायम की।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इन जाँबाज़ पुलिस कर्मियों को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।
भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि इस साहसिक और अनुकरणीय कार्य से बाकी पुलिस कर्मी भी प्रेरणा लेंगे और राज्यवासियों की सेवा इसी भावना और समर्पण के साथ करते रहेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!