Sunday , October 11 2026
Breaking News

CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की धमकी; लुधियाना कोर्ट में आज दोपहर 2:11 बजे ब्लास्ट का अलर्ट

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की धमकी ईमेल से फिर हड़कंप मचा है। लुधियाना जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल एड्रेस पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को 15 अगस्त तक बम धमाके में उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है।

यह ईमेल 3 अगस्त सोमवार सुबह 8:57 बजे mianetzy8@gmail.com आईडी से भेजा गया है। इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) ने पंजाब में एक साथ मिलकर ‘हथियारबंद संघर्ष’ शुरू करने का ऐलान किया है।

इन जगहों और समय पर धमाकों का अलर्ट (ईमेल के अनुसार): लुधियाना जिला अदालत: दोपहर 2:11 बजे पंजाब विधानसभा: दोपहर 12:11 बजे राज्यपाल कटारिया: रात 9:11 बजे

झाड़ू के सारे मंत्री एक-एक कर ठोके जाएंगे

ईमेल में आम आदमी पार्टी (जिसे ‘झाड़ू’ कहकर संबोधित किया गया है) की सरकार और मंत्रियों को सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है। बेअदबी और संविधान के मुद्दे को उठाते हुए आतंकियों ने चेतावनी दी है कि वे आम आदमी पार्टी के हर एक मंत्री को निशाना बनाएंगे। ईमेल में साफ लिखा है झाड़ू दे सारे दे सारे मंत्री एक-एक करके ठोक देंगे।

15 अगस्त को फिरोजपुर में ‘सबसे बड़ा धमाका

धमकी भरे पत्र में आम जनता और अभिभावकों को डराने की कोशिश भी की गई है। आतंकियों ने लिखा है कि 15 अगस्त को होने वाले सरकारी समागमों और स्कूलों में कोई भी अपने बच्चों को न भेजे, क्योंकि जगह-जगह बम धमाके होंगे। इसके साथ ही विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि 15 अगस्त को सबसे बड़ा धमाका फिरोजपुर में किया जाएगा।

इन आतंकी चेहरों के नाम आए सामने

इस धमकी भरे पत्र के अंत में जिम्मेदारी लेने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी: इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) और डॉ. गुरनिर्वैर सिंह (खान राजादा)। बब्बर खालसा (परमार-कनाडा): प्रो. गुरअकाल सिंह पीएचडी (खेमकरण) और प्रो. गुरंगार सिंह (जंडियाला गुरु)।

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौरतलब है कि पंजाब में वीवीआईपी (VVIPs), मुख्यमंत्रियों और सरकारी संस्थानों को उड़ाने की धमकियां पहले भी कई बार आ चुकी हैं। अक्सर स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस से पहले स्लीपर सेल और विदेश में बैठे आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं। हालांकि, इस बार 15 अगस्त से पहले आए इस ईमेल और इसमें दिए गए सटीक समय (जैसे दोपहर 2:11 बजे लुधियाना कोर्ट) को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

लुधियाना कोर्ट सहित राज्य की सभी अहम जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर सेल तुरंत इस ईमेल का आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस जनता से पैनिक न करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!