Wednesday , September 30 2026
Breaking News

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर 1.87 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोप है कि ठगों ने वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे लिए और बाद में फर्जी ऑफर लेटर थमा दिया। आरोपी पहले लगातार टालमटोल करते रहे, जिसके बाद उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जांच में सामने आया कि ठगी करने वाले आरोपियों ने दो साल के दौरान 13 मोबाइल नंबर बदल लिए थे। पीड़िता ने जब इंटरनेट और फेसबुक पर एजेंसी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर अर्जुन सिंह और गुरदित्ता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अब पूरे मामले को 4 प्वाइंटों में जानिए:-

  • कनाडा के लिए संपर्क किया: केरल के पालक्काड निवासी प्रतीक्षा अरुणकुमार ने कनाडा में नौकरी पाने के लिए वर्ष 2024 में मोहाली के फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी से संपर्क किया था। एजेंसी ने उसे कनाडा का वर्क परमिट दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए ऑफर लेटर, एलएमआईए (LMIA) समेत अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवाए। वीजा प्रक्रिया के नाम पर करीब एक साल तक उसे भरोसे में रखा गया। एजेंसी ने उसे बताया कि वर्क वीजा की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन वास्तव में उसका बायोमेट्रिक टेंपरेरी रेजिडेंट (टूरिस्ट/विजिटर) वीजा के लिए करवाया गया।

  • वीजा रद्द होने पर पता चला: आरोपियों ने एलएमआईए वर्क परमिट की सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर बैंक ट्रांसफर के जरिए 1.50 लाख रुपए जमा करवाए। एग्रीमेंट में दावा किया गया था कि कनाडा पहुंचने के छह महीने के भीतर यह राशि वापस कर दी जाएगी। इस तरह पीड़िता से कुल 1 लाख 87 हजार 500 रुपए लिए गए। वीजा आवेदन खारिज होने के बाद प्रतीक्षा को ठगी का पता चला।

  • वर्क वीजा की जगह विजिटर वीजा की प्रक्रिया में भेजा: जांच में सामने आया कि उसे वर्क वीजा की जगह विजिटर वीजा की प्रक्रिया में भेजा गया था। वहीं, एजेंसी की ओर से दिया गया ऑफर लेटर भी कथित तौर पर फर्जी पाया गया। पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने फोन उठाने भी बंद कर दिए। प्रतीक्षा ने इंटरनेट और फेसबुक पर एजेंसी के बारे में जानकारी जुटाई।

  • हर कुछ महीनों में मोबाइल नंबर बदलते रहे: उसे पता चला कि एजेंसी पर पहले भी कई लोगों से ठगी के आरोप लग चुके हैं। उसने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे हर कुछ महीनों में मोबाइल नंबर बदलते रहे। पिछले दो वर्षों में करीब 13 अलग-अलग मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए गए, जो बाद में बंद मिले।

एनआरआई विंग में दी शिकायत

पीड़िता ने इस्तेमाल किए गए फेसबुक पेज, व्हाट्सएप चैट, ईमेल, इंटरनेट विज्ञापनों के स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्ड्स को डिजिटल साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया। जब मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने एडीजीपी एनआरआई विंग से संपर्क किया।

इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर मोहाली के एनआरआई थाने में अर्जुन सिंह और गुरदित्ता सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4) और इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!