Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़े 3 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसियों की मदद से इन आरोपियों को मलेशिया से भारत प्रत्यर्पित किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी मलेशिया से प्रत्यर्पित होकर नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद, हवाई अड्डे पर उतरते ही पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस बेहबाल, अजय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को आगे की कार्रवाई और पूछताछ के लिए पंजाब भेज दिया है।

हत्या, जबरन वसूली और विस्फोट सहित कई मामले

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब में हत्या, जबरन वसूली, विस्फोटक रखने और हथगोला हमले सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह भी दावा किया जा रहा है कि इन आरोपियों के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक नेटवर्क से हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लुधियाना में सुनियोजित हथगोले के विस्फोट की साजिश में अहम भूमिका निभा रहे थे। पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की भूमिका और आपराधिक नेटवर्क से उनके संबंधों की गहन जांच कर रही है।

पूछताछ के लिए पंजाब लाया जा रहा है

तीनों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपियों से बंबीहा गिरोह के विदेशों में स्थित अन्य नेटवर्क, हथियार तस्करी और फंडिंग के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!