लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या कर दी गई। वहीं उसका दोस्त घायल हो गया। कार में आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। गोली लगने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले घंटा घर चौंक 12 के पास सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान रमिंदर सिंह उर्फ सोनू (39) के रूप में हुई है। वह फोटोग्राफी का काम करता था। इसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था फायरिंग में घायल संजीव ने बताया कि सोमवार को दोस्त सन्नी का बर्थडे था। सन्नी ने सभी को बर्थडे पार्टी में बुलाया था। इसके लिए वह, रमिंदर सिंह और 2 अन्य दोस्त पार्टी में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच सभी पार्टी के बाद खाना खाने के लिए घर लौट रहे थे।एक्टिवा-कार की टक्कर पर विवाद उसने बतााय कि JMD मॉल के पास एक एक्टिवा और कार की टक्कर को लेकर कुछ लोगों में बहस हो रही थी। उसने और उसके साथियों ने गाड़ी से उतरकर बीच-बचाव किया और मामला शांत करवाया। क्योंकि एक्टिवा सवार युवक भी पार्टी में शामिल हुए थे।
पीछे से आई क्रेटा कार, फायरिंग की मामला शांत होने के बाद वह और उसके तीनों साथी अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान पीछे से एक क्रेटा कार आई। उसमें सवार हमलावरों ने कार से ही गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। गोली रमिंदर की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके साथ वह भी गोलीबारी में घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है।परिवार में पत्नी और दो बच्चे मृतक रमिंदर सिंह शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 8 साल का, जबकि छोटा बेटा 2 साल का है। उसकी पत्नी हाउसवाइफ है। रमिंदर का एक छोटा भाई भी है, जो शादीशुदा है। उसकी मां फैक्ट्री में काम करती हैं, जबकि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती।मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।