Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने के शक में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की। पकड़े गए युवक की पहचान विक्की के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि युवक दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने की फिराक में था। वहीं, युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह सुल्तानपुर से दवाई लेने आया था। उसका चोरी से कोई लेना-देना नहीं है। हंगामे के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी रोष जताया।

उनका आरोप है कि इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।सुल्तानपुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुकानदारों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा। दुकानदारों का आरोप था कि उनकी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी थी और उक्त व्यक्ति उसे चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। शक होने पर दुकानदारों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया।

दुकानदारों ने कुछ ही दूरी पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। उसे भागने से रोकने के लिए दुकानदारों ने लोहे के गेट के साथ रस्सी से बांध दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।दूसरी ओर, पकड़े गए युवक विक्की ने अपने ऊपर लगे चोरी के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उसका कहना था कि उसका एक्टिवा चोरी करने का कोई इरादा नहीं था। उसने बताया कि वह सुल्तानपुर में दवाई लेने आया था और पैदल जा रहा था। विक्की का आरोप है कि दुकानदारों ने गलतफहमी के चलते उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की।

घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से समय पर गश्त और कार्रवाई नहीं की जाती। इसके चलते लोगों को खुद कानून हाथ में लेने की नौबत आ रही है।हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक वास्तव में चोरी की कोशिश में शामिल था या नहीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!