Tuesday , September 8 2026
Breaking News

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र करते हुए अमेरिका में चुनावी धोखाधड़ी को रोकने के लिए हर अमेरिकी वोटर के लिए फोटो आईडी अनिवार्य करने की वकालत की. हर वोटर के लिए फोटो आईडी अनिवार्य करने की अपनी मांग दोहराई. ट्रंप ने दावा किया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में उनके प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में बिना वैध फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे हो सकते हैं?ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में हाल ही में हुए आम चुनावों में एक प्रतिशत से भी कम वोटरों ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया और हर वोटर के पास वैध फोटो पहचान पत्र था.

नागरिकता का दिखाना होगा सबूत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बातें ‘SAVE अमेरिका एक्ट’ के समर्थन में कहीं. इस एक्ट के तहत अमेरिकियों को वोट देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नागरिकता का सबूत दिखाना होगा, पूरे देश में वोटर पहचान पत्र की जरूरत होगी और मेल के जरिए वोटिंग को बहुत सीमित कर दिया जाएगा.

बिना फोटो आईडी के कैसे करा सकते हैं चुनाव?

ट्रंप ने लिखा, इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा- आप अमेरिका में बिना वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे करा सकते हैं? उन्होंने कहा, भारत के पिछले चुनाव में 646,000,000 वोटर थे! एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने मेल से वोट दिया और हर वोटर के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना ज़रूरी था. उन्होंने जोर देकर कहा, हमें अभी ‘SAVE अमेरिका एक्ट’ पास करने की ज़रूरत है.

सेव अमेरिका एक्ट पास कराने पर जोर

ट्रंप ‘सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) अमेरिका एक्ट’ को पास कराने पर जोर दे रहे हैं और उनका दावा है कि इससे चुनावी धोखाधड़ी रुकेगी. हालांकि, इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों बंटे हुए हैं और अमेरिकी सीनेट ने इस महीने की शुरुआत में इसे पास करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए बिना ही पांच हफ्ते की छुट्टी ले ली.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!