Tuesday , August 18 2026
Breaking News

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को घर भेजा गया।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को क्लास से सुरक्षित बाहर निकाला। छोटे बच्चों को खुद घर भेजा और बड़े बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजे गए।

जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में जनरेटर रूम से धुआं निकला था, जिसके बाद आग की ऊंची लपटें देखी गईं। स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। स्टाफ की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसे के PHOTOS …

स्कूल में जनरेटर रूम में आग लगी थी, जिसके फैलने के डर से बच्चों की छुट्टी की गई।

स्कूल में जनरेटर रूम में आग लगी थी, जिसके फैलने के डर से बच्चों की छुट्टी की गई।

आग लगने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल के मेन गेट के बाहर खड़े बच्चे।

आग लगने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल के मेन गेट के बाहर खड़े बच्चे।

हल्का आत्म नगर के MLA कुलवंत सिंह सिद्धू मैनेजमेंट से बातचीत करते हुए।

हल्का आत्म नगर के MLA कुलवंत सिंह सिद्धू मैनेजमेंट से बातचीत करते हुए।

राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 9 बजे दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में हुआ, जब स्कूल चल रहा था। अचानक स्कूल के जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्टाफ के होश उड़ गए।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

शुरुआती तफ्तीश में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

बच्चों के पेरेंट्स को स्कूल प्रशासन की ओर से ये मैसेज भेजे गए।

बच्चों के पेरेंट्स को स्कूल प्रशासन की ओर से ये मैसेज भेजे गए।

विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने जायजा लिया

घटना की सूचना मिलते ही, आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और स्कूल प्रशासन के प्रबंधकों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

विधायक सिद्धू ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!