Friday , February 6 2026
Breaking News

जालंधर में भगवान परशुराम जी के नाम पर चौक होना चाहिए, नई दिशा नई सोच संस्था ने मेयर के समक्ष रखी मांग, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : नई दिशा नई सोच एनजीओ की तरफ से जालंधर के मेयर विनीत धीर को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें शहर के एक चौक का नाम भगवान परशुराम जी के नाम से रखने के लिए निवेदन किया गया है। इस दौरान संस्था के चेयरमैन हिमांशु शर्मा और अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार थे।

उनके द्वारा पृथ्वी से पापी एवं धर्मविरोधियो का अंत किया था। भगवान परशुराम ब्राम्हण क्षत्रिय के बीच मध्यस्थ की भूमिका में रहे है। उन्होंने दुष्टों का संघार किया और भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया। परशुराम चौक बनने से ब्राम्हण और क्षत्रियो के बीच अपनत्व और सम्पूर्ण सनातनियों के बीच एकता के संदेश का प्रचार प्रसार होगा। इस मौके पर महासचिव सूर्या मिश्रा, उपाध्यक्ष वरुण दुबे, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं विशेष रूप से पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी वह सौरव सेठ उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बलजिंदर सिंह बंटी ने पंजाब राज्य वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, मंत्री कटारूचक और भगत रहे मौजूद

चंडीगढ़, (PNL) : बलजिंदर सिंह बंटी ने आज सेक्टर-68, मोहाली स्थित वन परिसर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!