Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में ₹18 करोड़ का बैंक लोन घोटाला : 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के बैंक लोन घोटाले का पर्दाफाश किया है। थाना नंबर 5 की पुलिस ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शिकायत पर शहर की जानी-मानी फर्म ‘मोदी सॉल्वैक्स’ और ‘एमजीएम सॉल्वैक्स’ से जुड़े आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जीवाड़ा कर बैंक को 18 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (PGD 632104/631349) के अनुसार, आरोपियों ने अपनी दो फर्मों के नाम पर बैंक से करोड़ों का लोन लिया था।

जांच में सामने आया कि मोदी सॉल्वैक्स (Modi Solvex) फर्म के नाम पर आरोपियों ने 9.55 करोड़ रुपये का लोन लिया। एमजीएम सॉल्वैक्स (MGM Solvex) फर्म के नाम पर बैंक से 8.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा हासिल की गई। लोन लेने के लिए आरोपियों ने अपनी तीन अचल संपत्तियां बैंक के पास गिरवी रखी थीं।बैंक का आरोप है कि लोन की राशि हड़पने की नीयत से आरोपियों ने न तो किश्तें चुकाईं और न ही बैंक के साथ किए गए अनुबंध का पालन किया। पुलिस ने बैंक अधिकारी गौरव गुप्ता के बयानों के आधार पर आशीष मोदी, सारिका मोदी, अनुभव मोदी, रोहिणी मोदी, साहिल मोदी, विजय कुमार मोदी नामजद किया हैथाना नंबर 5 की पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला काफी समय से जांच के अधीन था। बैंक द्वारा दी गई शिकायतों की गहनता से पड़ताल करने के बाद पाया गया कि आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और इनके बैंक खातों व गिरवी रखी संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!