Thursday , October 22 2026
Breaking News

चंडीगढ़ के नए DIG होंगे राजीव रंजन : पहले दिल्ली में एडिशनल CP रेंज पर तैनात, पुलिस कमिश्नर ऑफिस में OSD भी रहे

चंडीगढ़ , (PNL) : दिल्ली में एडिशनल सीपी (ईस्टर्न रेंज) के पद पर तैनात आईपीएस राजीव रंजन सिंह का ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दिया गया है। वह यहां डीआईजी के पद पर ज्वाइन करेंगे। चंडीगढ़ में डीआईजी का पद पिछले कुछ समय से खाली पड़ा है। इससे पहले यह जिम्मेदारी राजकुमार के पास थी, जो 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका कुछ महीने पहले ट्रांसफर हो गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से डीआईजी की पोस्ट खाली थी। इस बीच चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव का भी तबादला हो गया था। उस समय कुछ अवधि के लिए कार्यभार राजकुमार को सौंपा गया था।

आईपीएस राजीव रंजन सिंह के ट्रांसफर आर्डर।

एजीएमयूटी कैडर (2010 बैच) के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह इस समय दिल्ली पुलिस में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। प्रशासनिक सूझबूझ और ऑपरेशनल अनुभव के कारण उन्हें नेतृत्व टीम का भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।

  • दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस में OSD रहेः अगस्त 2025 में उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया। यह पद महज औपचारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक निर्णयों का केंद्र होता है। ओएसडी के तौर पर वे पुलिस आयुक्त को नीति-निर्माण, संवेदनशील मामलों की मॉनिटरिंग और विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय में सहयोग देते हैं।

  • उत्तरी रेंज की कमानःओएसडी की भूमिका के साथ-साथ वे उत्तरी रेंज में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का दायित्व भी संभाल रहे हैं। यह क्षेत्र कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण है, जहां नियमित ऑपरेशनों के साथ विशेष अभियानों की निगरानी भी शामिल रहती है।

  • स्पेशल सेल का अनुभवःअपने करियर में वे स्पेशल सेल में डीसीपी रह चुके हैं। यह यूनिट आतंकवाद-रोधी कार्रवाई और संगठित अपराध के मामलों के लिए जानी जाती है। यहां उन्होंने कई संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल केस को लीड किया।

  • EOW में डीसीपी रह चुकेःआर्थिक अपराध शाखा (EOW) में डीसीपी रहते हुए उन्होंने बड़े वित्तीय घोटालों और जटिल आर्थिक अपराधों की जांच का नेतृत्व किया। इस दौरान फोरेंसिक ऑडिट, डिजिटल एविडेंस और मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन जैसे पहलुओं पर उनकी पकड़ मजबूत मानी गई।

  • एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभालीःराजीव रंजन सिंह ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डीसीपी के रूप में भी सेवाएं दीं। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक की सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण दायित्व है, जिसे उन्होंने प्रभावी तरीके से निभाया। इसके अलावा रोहिणी और आउटर नॉर्थ जैसे जिलों में डीसीपी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग पर फोकस किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!