Sunday , November 22 2026
Breaking News

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने के लिए नया पार्टी कार्यालय खोल दिया है।

रविवार को बस्ती नौ स्थित सीआईसीआई बिल्डिंग में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की ओर से स्थापित इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि कार्यालय की शुरुआत किसी राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। पंडित विपिन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ करवाया और पूजा-अर्चना के बाद कार्यालय की शुरुआत हुई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के साथ अतुल भगत, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, संगठन मंत्री हरचरण सिंह, महिला प्रधान शोभा भगत, पार्षद मुकेश सेठी, पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, राजीव ओंकार टिक्का, सौरभ सेठ, एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, ब्लॉक प्रधान, चेयरमैन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हवन-यज्ञ के दौरान सभी ने क्षेत्र की खुशहाली, तरक्की और लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राजनीतिक नजरिए से देखें तो जालंधर वेस्ट में नए कार्यालय की स्थापना को काफी अहम माना जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी इस कार्यालय के जरिए अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने की तैयारी में है।

यह कार्यालय केवल पार्टी की बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां आम लोगों की समस्याएं सुनने, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से तालमेल बनाने और क्षेत्र में जनसंपर्क गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना है। अब देखना होगा कि 2027 के चुनाव से पहले जालंधर वेस्ट में AAP की यह नई संगठनात्मक शुरुआत पार्टी को राजनीतिक तौर पर कितना फायदा पहुंचाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

ASI इकबाल सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज़ीरकपुर होटल में आरोपियों का Encounter

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जीरकपुर स्थित केएमजी होटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच …

दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री, रिश्ते सुधारने की बात की, लेकिन आतंकवाद पर साधी चुप्पी!

 देश विदेश , (PNL) : पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई …

जालंधर कैंट : लतीफपुरा में दीपक बाली ने शुरू करवाया सड़क निर्माण कार्य, लोगों में खुशी की लहर

जालंधर कैंट, (PNL) : जालंधर कैंट हलके के वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत आते लतीफपुरा …

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!