Monday , August 17 2026
Breaking News

CM भगवंत मान ने जालंधर में बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का किया उद्घाटन, अमृतसर के लिए भी किया बड़ा ऐलान, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आखिरकार विश्व प्रसिद्ध खेल नगरी जालंधर को 17 साल के लंबे इंतजार के बाद बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का तोहफा मिल ही गया। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करीब 77 करोड़ रुपये की लागत वाली खेल परियोजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को खेलों में नंबर वन बनाएंगे। आने वाले दिनों में जालंधर में बर्ल्टन पार्क क्रिकेट समेत कई अन्य मैच देखने को मिलेंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम के मेयर विनीत धीर, कमिश्नर गौतम जैन, राज्यसभा सदस्य और एल.पी.यू. के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल और आप नेता नितिन कोहली के अथक प्रयासों से इस परियोजना को पुनर्जीवित किया गया है। पुराने ठेकेदार को फिर से काम करने के लिए राजी किया गया, जिससे दोबारा टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ी और समय की बचत हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!