Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 11 घंटे से ब्लैकऑउट, यात्री परेशान; सप्लाई बहाल करने में जुटा रेलवे विभाग, जानें वजह

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बीती रात से बिजली गुल होने के कारण स्टेशन परिसर में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न होने के कारण रेलवे का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गया है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे से लाइट गई हुई है और अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। इस बड़े ब्लैकआउट का कारण कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि चोरी की वारदात है।बताया जा रहा है कि चोर रेलवे स्टेशन से बिजली की मुख्य तारें चोरी कर ले गए हैं जिसके चलते पूरे स्टेशन की बिजली बाधित हो गई है।

स्टेशन हेड ने की घटना की पुष्टि

इस पूरे मामले पर स्टेशन हेड अजय ने घटना की पुष्टि करते हुए माना है कि लाइट जाने की मुख्य वजह तारों की चोरी ही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल रेलवे विभाग द्वारा जांच की जा रही है कि इस घटना में कितना नुकसान हुआ है और चोरों ने किस हिस्से को निशाना बनाया है।

तेजी से चल रहा है मरम्मत का काम

स्टेशन परिसर में कामकाज को वापस पटरी पर लाने के लिए रेलवे की टीम जुट गई है। स्टेशन हेड के मुताबिक प्रभावित हिस्से में काम चल रहा है और बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से बहाल करने के लिए नई तारें जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!