Wednesday , September 30 2026
Breaking News

मिसाइलों के बाद अब ईरान की अर्थव्यवस्था पर हमला, ट्रंप की रणनीति कितनी कारगर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रही जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अगस्त को कहा कि अमेरिका फिलहाल नई बड़ी सैन्य कार्रवाई के बजाय ईरान पर बढ़ते आर्थिक दबाव को काम करने देगा. यानी मिसाइल और बमों के बाद अब तेल, जहाज, बैंकिंग नेटवर्क और प्रतिबंध अमेरिका के बड़े हथियार होंगे. अमेरिका की कोशिश है कि ईरान की कमाई घटे, उसके लिए हथियार खरीदना और सेना को चलाना मुश्किल हो और आखिरकार तेहरान बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर हो. लेकिन सवाल है कि क्या आर्थिक दबाव उतना असरदार होगा, जितना ट्रंप उम्मीद कर रहे हैं.

ईरान के खिलाफ लंबे सैन्य अभियान के बावजूद युद्ध खत्म नहीं हुआ. लगातार सैन्य कार्रवाई में हथियारों और संसाधनों की खपत भी बढ़ रही है. ऐसे में आर्थिक दबाव अमेरिका को बिना बड़े नए हमलों के ईरान पर दबाव बनाए रखने का रास्ता देता है. ट्रंप प्रशासन खास तौर पर ईरान के तेल कारोबार को निशाना बनाकर उसकी कमाई रोकना चाहता है.

ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए तेल बेहद अहम है. अमेरिकी रणनीति का एक बड़ा हिस्सा ईरानी तेल को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने से रोकना है. यहां सबसे बड़ी चुनौती चीन है. अमेरिकी-चीनी आर्थिक और सुरक्षा आयोग के मुताबिक चीन ईरान के करीब 90% निर्यातित तेल का खरीदार है. चीन की छोटी टीपॉट रिफाइनरियां ईरानी तेल की प्रमुख खरीदार हैं.

ईरान ने भी प्रतिबंधों से बचने के रास्ते बनाए हैं. वह शैडो फ्लीट यानी ऐसे टैंकरों का इस्तेमाल करता है, जिनसे तेल की असली उत्पत्ति और खरीदार की पहचान छिपाने की कोशिश होती है. इसके अलावा वैकल्पिक भुगतान और वित्तीय नेटवर्क भी काम करते हैं. मार्च 2026 में युद्ध के दौरान भी एक ट्रैकर के मुताबिक ईरान ने करीब 11.36 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निर्यात किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3.63 अरब डॉलर थी.

अमेरिका की रणनीति सिर्फ तेल तक सीमित नहीं है. वह ईरान से जुड़े बैंकिंग, विदेशी मुद्रा और समुद्री नेटवर्क पर भी दबाव बढ़ा रहा है. मकसद है तेल बेचना मुश्किल करना, उसे ढोना मुश्किल करना और उससे मिले पैसे को अंतरराष्ट्रीय कारोबार में इस्तेमाल करना मुश्किल करना.

इस पूरी लड़ाई में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे अहम है. 11 अगस्त को अमेरिका-ईरान बातचीत में गतिरोध के बीच ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल और WTI 82.45 डॉलर तक पहुंच गया. ट्रंप की ईरान से युद्ध के नुकसान की भरपाई की मांग ने होर्मुज खोलने पर बातचीत को और मुश्किल बनाया है.

यही ट्रंप की रणनीति की सबसे बड़ी परीक्षा है. प्रतिबंध ईरान की कमाई घटा सकते हैं, लेकिन उनका असर तुरंत नहीं दिखता. ईरान के पास चीन जैसे बड़े खरीदार और प्रतिबंधों से बचने के पुराने रास्ते हैं. इसलिए जब तक चीन ईरानी तेल खरीदता रहेगा, अमेरिका के लिए ईरान की तेल कमाई पूरी तरह रोकना मुश्किल होगा.

आर्थिक दबाव का फायदा अमेरिका को यह है कि इसमें अमेरिकी सैनिकों का सीधा जोखिम कम रहता है. लेकिन इसका नुकसान यह है कि होर्मुज संकट से वैश्विक तेल कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका असर अमेरिका के साथ उसके सहयोगी देशों और भारत जैसे बड़े तेल आयातकों पर भी पड़ेगा.

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है. होर्मुज में लंबे समय तक तनाव रहने से तेल और शिपिंग महंगी हो सकती है. इससे भारत का आयात बिल, रुपये और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है. यानी ट्रंप का नया दांव सिर्फ ईरान को कमजोर करने की कोशिश नहीं है. इसका असर चीन, वैश्विक तेल बाजार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा तक पहुंच सकता है.अमेरिका अब ईरान को युद्ध के मैदान में नहीं, उसकी कमाई के रास्ते पर दबाव डालकर झुकाना चाहता है. लेकिन चीन की तेल खरीद और ईरान के वैकल्पिक नेटवर्क के कारण यह रणनीति कितनी सफल होगी, यह अभी तय नहीं है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!