Thursday , May 2 2024
Breaking News

Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/punjabnewslive/domains/punjabnewslive.co.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

सीएम मान की चेतावनी के बाद PCS अधिकारियों ने खत्म की हड़ताल, लौटेंगे काम पर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार के दबाव के बाद पीसीएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सीएम भगवंत मान ने आज सुबह ही ऐलान किया था कि दो बजे तक हड़ताल खत्म कर अगर अधिकारी नहीं लौटे तो उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके बाद पीसीएस अधिकारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में प्रमुख सचिव ए. वेणु प्रसाद के साथ अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। बैठक के बाद अधिकारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। प्रमुख सचिव वेणु प्रसाद ने घोषणा की कि पीसीएस अधिकारी जल्द ही काम पर लौटेंगे। PCS अधिकारियों द्वारा हड़ताल खत्म करने के बाद डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियने भी हड़ताल खत्म कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : यूथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता को नम आंखों से दी गई विदाई, ये गणमान्य लोग पहुंचे

जालंधर, (PNL) : यूथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता …

error: Content is protected !!