लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में नशा तस्करी मामले में एस.टी.एफ. इंचार्ज गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गुरमीत सिंह पर पैसे लेकर नशा तस्करों को छोड़ने के आरोप लगे हैं, जिसके तहत उसकी गिरफ्तारी हुई है। वहीं दूसरी तरफ गुरमीत सिंह का कहना है कि उसने नहीं बल्कि डीएसपी ने नशा तस्करों को छोड़ा था।
बता दें कि कुछ दिन पहले महिला एस.एच.ओ. अर्शदीप कौर को भी नशा तस्करों की मदद करने के मामले में सस्पैंड कर दिया गया था। वहीं अब एस.टी.एफ. इंचार्ज गुरमीत सिंह को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन पर नशा तस्करों की मदद करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

punjabnewslive
