जालंधर, (PNL) : बादशाह कत्लकांड में लगे धरने के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने थाना तीन के एसएचओ रविंदर कुमार को हटा दिया है। यानि कि उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल धरना देने वाले परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपी मनु कपूर को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। उन्होंने मांग रखी की कि जब तक एसएचओ पर एक्शन नहीं होता वह धरना नहीं उठाएंगे।

punjabnewslive
