जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से दुखद खबर है। वडाला रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन साल के बच्चे को कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस पहुंची है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का परिवार प्रवासी है। उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

punjabnewslive
