Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में हिंदू नेता के घर पर डीजल बम से हमला, जल कर राख हुई कार, CCTV में कैद हुए आरोपी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी पंजाब के लुधियाना से आ रही है। न्यू चंद्र नगर में एक हिंदू नेता के घर पर दो अज्ञात लोगों ने डीजल बम से हमला कर दिया। हमले में हिंदू नेता की ए-स्टार कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल हैबोवाल थाने और जगतपुरी चौकी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

जानकारी देते हुए शिवसेना भारत वंशी प्रमुख योगेश बख्शी ने बताया कि वह न्यू चंद्र नगर गली नंबर 3 में रहते हैं। जब उन्होंने गली में शोर सुना तो वह घर से बाहर आए। उन्होंने देखा कि उनकी ए-स्टार कार में आग लगी हुई थी।

बख्शी ने कहा कि आग को उन्होंने कंट्रोल किया। जिसके बाद आस-पास के लोगों से आग लगने का कारण पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो खुलासा हुआ कि दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए।

योगेश मुताबिक बदमाशों ने उनके घर से कुछ दूरी पर बाइक रोका। कुछ दूरी पर कांच की बोतल में आग लगाकर उनके घर की तरफ डीजल बम बनाकर मारा। बख्शी ने कहा कि उनकी कार पर कांच की बोतल गिरी जिस कारण उनकी कार में भी आग लग गई थी। बख्शी ने कहा कि 30 जुलाई को उसे थ्रेट भी मिल चुकी है। वह इस संबंधी पुलिस कमिश्नर से भी मिला। जिसके बाद उसने इलाके पुलिस को भी कई बार शिकायत की है।

योगेश ने कहा कि डीजल बम की घटना के बारे उसने पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया है। देर रात पुलिस चौकी जगत पुरी से पुलिस जांच के लिए आई थी। वह पुलिस कमिश्नर से मांग करते हैं कि हमला करने वालों को जल्द दबोचा जाए।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!