Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : ब्लैकमेलिंग करने वाले कथित पत्रकारों पर जल्द होगा एक्शन, CP स्वपन शर्मा ने इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के साथ मीटिंग में कही ये बात

जालंधर, (PNL) : शहर में लोगों को ब्लैकमेल करके परेशान करने वाले कथित पत्रकारों पर जल्द एक्शन होने जा रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही की अगुवाई में ऐमा के सदस्यों ने आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के साथ मुलाकात की। उसके बाद सीपी और पत्रकारों के बीच मीटिंग हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रधान संदीप साही ने शहर में वेब पोर्टल चलाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले फर्जी पत्रकारों का मुद्दा उठाया। ये लोग पब्लिक को परेशान करके पैसे ऐंठते है। आम जनता इन लोगों से काफी परेशान है। सीपी ने एसोसिएशन के इस मुद्दे को गंभीरता से समझा और कहा कि जालंधर में ब्लैकमेलिंग करने वाले किसी फर्जी पत्रकार को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके साथ ही सीपी ने कहा कि जो सही पत्रकार है, अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उस मामले की जांच गजटेड अफसर करेगा। सीपी ने आश्वासन दिया कि ऐमा के सभी सदस्यों को अगर कोई दिक्कत आ रही है तो वह सीधा उनके साथ संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर पत्रकार नरेंद्र नंदन, पवन धूपर, सुधीर पुरी, अश्विनी मल्होत्रा, प्रीत सूजी, नरेश भारद्वाज, विनय पाल जैद, अतुल शर्मा, मनीश शर्मा, पंकज सोनी, मनवीर सभ्रवाल, जतिंदर कुमार, गौरव बस्सी, स्वतंत्र जंगवाल, परमजीत रंगपुरी, डिंपल सिंह, पवन कन्नौजिया व अन्य मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!