Wednesday , September 30 2026
Breaking News

गुरदासपुर के डीसी और कांग्रेसियों के बीच विवाद गरमाया, सुखजिंदर रंधावा ने लोकसभा स्पीकर से की कार्रवाई की मांग, डीसी बोले-राई का पहाड़ बना रहे

गुरदासपुर, (PNL) : पंजाब के गुरदासपुर में डीसी कार्यालय में विपक्षी नेताओं और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के मामले में कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विशेष अधिकारी का प्रयोग करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने गुरदासपुर के डीसी उमा शंकर गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में गुरदासपुर के डीसी उमा शंकर गुप्ता ने भी बयान जारी किया है।

जिसमें गुप्ता ने कहा- इस मामले को राई का पहाड़ नहीं बनाना चाहिए, जब सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक आए थे तो उन्होंने उन्हें चाय पिलाकर विदा किया था, इस मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

सांसद रंधावा ने लगाए बदसलूकी के आरोप

बता दें कि मंगलवार को गुरदासपुर के डीसी कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की डीसी उमा शंकर गुप्ता से तीखी नोकझोंक हुई थी।

जिसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में नेता डीसी पर भड़कते नजर आ रहे थे। पूरे मामले को लेकर गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शिकायत में उन पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। रंधावा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पूरे मामले की जानकारी दी और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

सभी कांग्रेस के नेता DC उमाशंकर गुप्ता से मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे थे। लेकिन DC एक बार में केवल 3 लोगों से ही बात करना चाहते थे। जब बात न बनी तो DC चले गए। इसे लेकर अधिकारियों से बहस हुई। यहां कांग्रेस नेता ने यहां तक कह दिया कि दफ्तर DC के बाप का नहीं है। उसकी टांगों में दम है तो ऑफिस से निकालकर दिखाए।

बता दें कि पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगा रही है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार कांग्रेस के उम्मीदवारों को न तो NOC दे रही है और न ही चूल्हा टैक्स की पर्ची मुहैया करा रही है। इससे उम्मीदवार परेशान हैं। इसी के विरोध में आज DC दफ्तर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता धरना देने पहुंचे थे।

DC ने एक साथ मिलने से किया था मना

जब धरना स्थल पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पहुंचे तो वे DC के दफ्तर के अंदर चले गए थे। वे DC से बात कर समस्या बताना चाहते थे।

लेकिन, DC उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि विधायक राजिंदर, सांसद सुखजिंदर और नेता प्रतिपक्ष बाजवा ही उनसे मिलने आएं। बाकी सभी लोग बाहर ही रहें। DC की यह बात नेताओं ने नहीं मानी तो DC दफ्तर छोड़कर चले गए। इसके बाद सभी नेता अपने समर्थकों के साथ दफ्तर में घुस गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!