Wednesday , August 19 2026
Breaking News

थाना नकोदर में तैनात पुलिस मुलाजिम को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हत्थी पकड़ा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : थाना नकोदर में तैनात हवलदार कंवरपाल सिंह को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 49 हजार 800 रुपए की रिश्वत ली थी। हवलदार का अदालत से एक दिन का रिमांड मिला है। विजिलेंस के पास श्री मुक्तसर साहिब के गांव मदरसा निवासी लखविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को अनुकंपा के आधार पर होम गार्ड में नौकरी दिलाने के एवज में 6.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। हवलदार ने उनसे पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये देने को कहा।

इसके बाद आरोपी ने बार-बार उस पर फोन-पे के माध्यम से अपने एचडीएफसी खाते में राशि ट्रांसफर करने का दबाव डाला। आरोपी ने दस दस हजार कर पैसे लिए थे। पीड़ित कुल करीब 49,800 रुपये दे चुका था। जांच के दौरान यह साबित हो गया है कि उक्त हवलदार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली थी। इस जांच के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!