Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर के खालसा कॉलेज की 17 साल की छात्रा की ट्रेन के नीचे आने से मौत, हादसा या सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। खालसा कॉलेज रेलवे हॉल्ट पर एक 17 साल की लड़की की डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान नवांशहर की रहने वाली 17 वर्षीय जसलीन कौर पुत्री बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जसलीन कौर खालसा कॉलेज की स्टूडेंट थी। वह रोजाना नवांशहर से ट्रेन में जालंधर आती थी।

आज जब वह जालंधर पहुंची तो रेलवे ट्रैक से ही वह कॉलेज की ओर जा रही थी। इस दौरान जसलीन फोन सुन रही थी। नकोदर से जालंधर आ रही डीएमयू के ड्राइवर द्वारा हॉर्न मारा गया, मगर जसलीन साइड नहीं हुई और फोन पर बात करती करती आगे जाती रही। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ये हादसा था या सुसाइड, इस पर जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!