Thursday , August 20 2026
Breaking News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से की मुलाकात, ये रखी मुख्य मांग, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ मुलाकात की। धालीवाल ने अजनाला-बल्लढ़वाल सीमा क्षेत्र को श्री अमृतसर साहिब से रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने का मुद्दा उठाते हुए इस क्षेत्र को पूरे भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ने की अपील की है।

धालीवाल ने रमदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन का नाम श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर के पहले मुख्य ग्रंथि बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर रखने की भी मांग उठाई है, जिन्हें लोगों द्वारा बहुत सम्मानित किया जाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रमदास स्टेशन के पुनर्निर्माण की अपील करते हुए कहा है कि अमृतसर जिले के रमदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय पक्का प्लेटफार्म बनाने, रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए आश्रय/शेड, रोशनी, पंखे जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के साथ पीने के पानी की सुविधा आदि का प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है।

धालीवाल ने इस स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को 4 जोड़ी से बढ़ाकर कम से कम 6 जोड़ी करने की मांग की है, ताकि अमृतसर जिले के अधिकतर लोगों की महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, वेरका से अमृतसर या उससे आगे चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई है।

केंद्रीय मंत्री को लिखे अपने पत्र में श्री धालीवाल ने जोर देकर कहा है कि पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में स्थित रामदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन का निर्माण भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले हुआ था। हालांकि, इस रेलवे स्टेशन पर कोई प्लेटफार्म नहीं है। इस कस्बे के साथ-साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर यानी अमृतसर से डेरा बाबा नानक और रामदास रेलवे स्टेशन तक केवल एक ही रेल संपर्क है।

अजनाला-बल्लढ़वाल कनेक्टिविटी के बारे में श्री धालीवाल ने कहा कि यह क्षेत्र एक सीमावर्ती क्षेत्र है और अलग-थलग होने के कारण बहुत पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में सड़कों की कनेक्टिविटी खराब है और वर्तमान में कोई रेल संपर्क नहीं है। श्री धालीवाल ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग अपनी दैनिक आवश्यकताओं और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अमृतसर शहर पर निर्भर हैं और उन्हें इन जरूरतों के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने जोर देकर कहा कि अमृतसर से डेरा बाबा नानक के बीच रेल सेवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अजनाला क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए, गांव बल्लढ़वाल (जो विभाजन से पहले एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र था) के माध्यम से रेल संपर्क की आवश्यकता है।

लोगों की चिकित्सा, रोजगार और शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले प्रमुख शहर के रूप में अमृतसर के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने कहा कि रेल नेटवर्क से जुड़ने से बड़े पैमाने पर चिकित्सा रोगियों, औद्योगिक श्रमिकों और मजदूर वर्ग तथा छात्रों सहित लोगों की सेवा होगी।

उन्होंने आगे कहा, “प्रस्तावित कनेक्टिविटी न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधा देगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। बाबा बुड्ढा साहिब जी के जोति जोत अस्थान के कारण इस क्षेत्र का उच्च धार्मिक महत्व है। एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गमचक जी भी बल्लढ़वाल में स्थित है।” उन्होंने कहा, “देश के विभिन्न हिस्सों से लोग लगातार सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी आते हैं।”

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने श्री धालीवाल को आश्वासन देते हुए कहा कि टीवी रमदास रेलवे स्टेशन को 6 महीने में नई पहचान दी जाएगी और इस स्टेशन का नाम बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अजनाला-बल्लड़वाल सीमा क्षेत्र को श्री अमृतसर साहिब रेल मार्ग के माध्यम से पूरे भारत से जोड़ने की मांग को भी सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द ही विचार किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!