न्यूज डेस्क, (PNL) : यूपी चुनाव के दौरान ‘जो राम को लाए हैं’ गाने से प्रसिद्धि पाने वाले भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अब यूटर्न लेते हुए कांग्रेस में जाने से इनकार कर दिया है. प्रशंसकों की आलोचनाओं के बाद उन्होंने के फैसला किया है. इसको लेकर मित्तल ने बकायदा सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी है और कहा है कि वह सनातनियों की सुनेंगे और सनातनियों को चुनेंगे.
सनातनियों की सुनेंगे
सनातनियों को चुनेंगे #kanhiyamittal @blsanthosh @AmitShah @JPNadda @narendramodi 🙏🙏 pic.twitter.com/DVCcC5Ni2h— KANHIYA MITTAL (@KANHIYAMITTAL30) September 10, 2024
दरअसल, ऐसी चर्चाएं थीं कि आगामी हरियाणा चुनाव के लिए कन्हैया मित्तल पंचकूला सीट से बीजेपी से टिकट चाह रहे थे लेकिन बीजेपी ने यहां से पुराने नेता ज्ञानचंद को फिर से मैदान में उतारा है. इसके बाद मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया था.

punjabnewslive
