Wednesday , August 19 2026
Breaking News

सांसद कंगना रनौत के विवादित बयान मामले में सीएम भगवंत मान का बड़ा रिएक्शन, पढ़ें

चंडीगढ़. अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों के खिलाफ दिए गए बयान का पूरे पंजाब में विरोध हो रहा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणी पर असंतोष जताया है। सीएम मान ने कहा कि भाजपा ने कंगना के इस बयान को उसका निजी बयान कहकर पल्ला झाड़ लिया है। अगर सांसद कंगना का निजी बयान है तो पार्टी (भाजपा) उसे पार्टी से बाहर निकाले।

पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत मान ने कहा कि कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने अपने क्षेत्र के मुद्दों को हल करने के लिए एक सांसद के तौर पर चुना है। बावजूद कंगना ऐसे बेतुके और निराधार बयान दे रही है। एक सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे देश और समाज में अशांति या अस्थिरता पैदा हो। कंगना ने जो किसानों के खिलाफ बयान दिया है वह सरासर गलत बयान है। एक सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे किसी को ठेस पहुंचे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!