जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। लाजपत नगर में बुधवार को नशा तस्करों और पुलिस के बीच गोलियां चल गई। इस दौरान एक तस्कर को गोली लगी है, जो जख्मी हो गया है। उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बता दें कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने अपराधियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। आए दिन पुलिस किसी न किसी बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर रही है।

punjabnewslive
