Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब के इस कारोबारी ने तिरूपति बालाजी मंदिर को दान किए 21 करोड़ रुपए, जानें इनके बारे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से जुड़े कारोबारी से आ रही है। टैक्स्टाइल इंडस्ट्री ट्राइडेंट के मालिक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने तिरूपति बालाजी मंदिर को 21 करोड़ की राशि दान की है। यह राशि राजिंदर गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को दी। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

सभी की मौजूदगी में राजिंदर गुप्ता ने TTD के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वैंकैया चौधरी को उनके कार्यालय में 21 करोड़ का चेक सौंपा। TTD ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। राजिंदर गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने यह राशि जन कल्याण के लिए समर्पित की है। ट्रस्ट इस राशि से गरीब व बेसहारा लोगों की सहायता करेगा, और उनका मुफ्त इलाज भी हो सकेगा।

पंजाब व MP में हैं ट्राइडेंट के यूनिट

ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप के यूनिट्स पंजाब के लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी के चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत देश-विदेश में शाखाएं हैं। इनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 5 हजार करोड़ रुपए का है। राजिंदर गुप्ता को पंजाब का धीरूभाई अंबानी भी कहा जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!