Tuesday , November 10 2026
Breaking News

सरकारी ज़मीन का नाजायज इंतकाल करवा के एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पटवारी और दो आम व्यक्तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मोगा जिले के राजस्व हलका किशनपुरा कलाँ में तैनात पटवारी नवदीप सिंह और दो आम व्यक्तियों दिलखुश कुमारी निवासी गाँव अदरामन, मोगा और हरमिन्दर सिंह उर्फ गगन निवासी गाँव रसूलपुर ज़िला मोगा के खि़लाफ़ आपसी मिलीभुगत के द्वारा सरकारी ज़मीन की मल्कीयत सम्बन्धी फ़र्ज़ी रिपोर्टें तैयार करके 10, 065,724 रुपए का मुआवज़ा प्राप्त करने के बदले आपराधिक मामला दर्ज किया है।

यह प्रगटावा करते हुये आज यहाँ राज विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी विजीलैंस जांच के आधार पर विजीलैंस थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) (ए) और 13(2) और आई. पी. सी. की धारा 409, 465, 466, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत उक्त तीनों ही मुलजिमों के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. नम्बर 19 तारीख़ 12. 08. 2024 दर्ज की गई है।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान पाया गया कि गाँव अदरामन, तहसील धरमकोट, ज़िला मोगा में स्थित पंजाब सरकार के पुनर्वास विभाग की ज़मीन फ़र्ज़ी ढंग के साथ उपरोक्त दिलखुश कुमारी के नाम पर तबदील करके उसके नाम पर इंतकाल दर्ज करवा दिया गया। यह भी सामने आया कि इस ज़मीन के इंतकाल पर छिन्दा पटवारी द्वारा दस्तखत किये गए थे, जबकि वह तहसील धर्मकोट के गाँव रेडवां के सम्बन्धित राजस्व हलका में तैनात नहीं था और साल 2021 दौरान उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की जांच के दौरान तहसील धर्मकोट में तैनात तत्कालीन कानूनगो और नायब तहसीलदार ने बयान रिकार्ड करवाए हैं कि उनकी तरफ से उक्त ज़मीन के इस तबादले पर दस्तखत नहीं किये गए थे जिसके उपरांत यह तबादला शक्की पाया गया। इस ज़मीन में से कुछ क्षेत्र राष्ट्रीय मार्ग बनाने के लिए अधिग्रहित ( ऐकुवाइर) किया गया था और उक्त मुलजिम दिलखुश कुमारी ने 18,53,661 रुपए और 82,12,063 रुपए का मुआवज़ा हासिल कर लिया था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान सामने आया है कि अधिग्रहित की गई ज़मीन की मूल्लयांकन रिपोर्ट और इसका ए- रोल उक्त पटवारी नवदीप सिंह द्वारा तैयार किया गया था। यह भी पता लगा है कि नवदीप सिंह पटवारी ने मुलजिम दिलखुश कुमारी को यह नाजायज मुआवज़ा दिलाने के लिए उपरोक्त मुलजिम हरमिन्दर सिंह उर्फ गगन के साथ साजिशन मिलीभुगत की थी। उन्होंने कहा कि इस विजीलैंस पड़ताल के आधार पर उपरोक्त तीनों मुलजिमों के खि़लाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे पूछताछ के दौरान राजस्व विभाग के अन्य सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जायेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!