Monday , March 2 2026
Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री के बाद अब रवनीत बिट्टू को ये बड़ा पद देने जा रही बीजेपी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से हार के बावजूद केंद्रीय राज्य मंत्री बने रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा से एकमात्र राज्यसभा सीट से रवनीत बिट्टू को मैदान में उतारा जा सकता है। हरियाणा से उनकी एंट्री गेमचेंजर साबित हो सकती है। ऐसा करके बीजेपी हरियाणा विधानसभा के साथ-साथ पंजाब की 4 उपचुनाव वाली सीटों पर भी नजर रख रही है।

हरियाणा की बात करें तो इस साल कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। पंजाब की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में सिख वोटों का खासा प्रभाव है। पहले विधायक संदीप सिंह हरियाणा में सिखों की कमान संभालते थे। लेकिन सत्ता परिवर्तन के समय उन्हें कोई मंत्री पद नहीं दिया गया। हरियाणा की खाली हुई राज्यसभा सीट पर रवनीत बिट्टू को उतारकर बीजेपी सिख वोटों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है।

इसके अलावा पंजाब में गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला और चब्बेवाल में उपचुनाव होने हैं। बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने के बाद भाजपा उन्हें राज्यसभा भेजकर इन चारों सीटों पर अपने वोट बढ़ाने की उम्मीद कर रही है।

रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। रवनीत बिट्टू के अलावा रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़, संजय भाटिया, मनीष ग्रोवर, कुलदीप बिश्नोई और सुनीता दुग्गल समेत कई वरिष्ठ नेता भी दावेदार हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी भी दौड़ में हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका और इजराइल क्यों कर रहे ईरान से युद्ध? ये है जंग की बड़ी वजह, जानें एक क्लिक पर सबकुछ

न्यूज डेस्क, (PNL) : इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!