Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, 8 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के लोगों को आने वाले दो दिनों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार से दो दिन तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 15 में येलो अलर्ट है। औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सभी जिलों का तापमान 33 डिग्री से अधिक रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जो औसत तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार आज से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। क्योंकि हिमाचल के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते हिमाचल से सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

जबकि 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इनमें तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला शामिल हैं।

हालांकि पिछले 24 घंटों में बहुत कम बारिश हुई है। इस दौरान पटियाला में 4.0 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1.5 मिमी और रोपड़ में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में एक जून से अब तक102 एमएम बारिश दर्ज की गई। जो कि सामान्य से 44 एमएम कम है। इस मौसम में वैसे 184.8 एमएम बारिश होती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!