Wednesday , August 19 2026
Breaking News

दिलजीत दोसांझ से मिलने पहुंचे PM ट्रूडो, रॉजर्स कंसर्ट स्टेडियम में शो सोल्ड-आउट होने पर की मुलाकात, दोनों हाथ जोड़कर किया अभिवादन

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के टोरंटो में स्थित रॉजर्स सेंटर स्टेडियम में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सरप्राइज विजीट के लिए पहुंच गए और उनसे मुलाकात की। दिलजीत ने कनाडा के पीएम को अपनी स्टेज पर देखकर सबसे पहले उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते किया और बाद में पीएम ट्रूडो को गले मिले।

जिसके बाद उन्होंने दिलजीत के क्रू मेंबर्स के साथ जमकर मस्ती की। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और पीएम जस्टिन ट्रूडो ने उक्त वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए हैं।

रूडो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिलजीत दोसांझ के साथ फोटो शेयर कर लिखा- “दिलजीत दोसांझ के शो से पहले उन्हें गुड लक कहने के लिए रॉजर्स सेंटर पहुंच था। कनाडा एक महान देश है, जहां पंजाब से आया एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियम सोल्ड आउट कर सकता है।

विविधता सिर्फ हमारी शक्ति ही नहीं है, ये हमारा सुपर पावर है।” ट्रूडो ने रॉजर्स सेंटर के सभी टिकट बिकने पर दिलजीत को बधाई भी दी। साथ ही इस पर दिलजीत ने पीएम ट्रूडो का धन्यवाद किया और कहा- ये मेरे लिए गर्व की बात है कि आप हमसे मिलने के लिए पहुंचे। आपका धन्यवाद

बता दें कि उक्त स्टेडियम काफी बड़ा है और बहुत कम हुआ है कि उक्ट स्टेडियम में शोक के सभी टिकट बिक गए हों। आपको बता दें कि दिलजीत ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वह रॉजर्स सेंटर में शो करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट बन गए हैं और इस स्टेडियम के टिकट सोल्ड आउट हो गए। इससे उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री का मान बढ़ाया और इतिहास रच दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!