Monday , April 20 2026
Breaking News

छोटे साहिबज़ादों के शहीदी दिवस पर कोई मातमी बिगुल नहीं बजाया जाएगा, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने 27 दिसंबर को छोटे साहिबज़ादों के शहीदी जोड़ मेल के दौरान मातमी बिगुल बजाने के फ़ैसले को वापस ले लिया है। यहाँ जारी बयान में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिसंबर का महीना, जिसमें दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के समूचे परिवार को शहीद किया गया था, समूची मानवता के लिए शोक का महीना है।

उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी का महान बलिदान विश्व भर के मानवता के इतिहास में बेमिसाल है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि माता गुजरी जी समेत साहिबज़ादों जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह की शहादत ने सदियों से पंजाबियों को बेइन्साफ़ी और ज़ुल्म के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा दी है और छोटे साहिबज़ादों की तरफ से छोटी उम्र में दिये गये महान बलिदान की मिसाल संसार के इतिहास में कहीं नहीं मिलती। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि इस पवित्र दिवस पर किसी भी तरह के विवाद में फंसने की बजाय हर पंजाबी छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को श्रद्धा-सुमन भेंट करे। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिवस के मौके पर किसी तरह के विवाद को टालने के लिए राज्य सरकार ने 27 दिसंबर को मातमी बिगुल बजाने के अपने फ़ैसले को वापस ले लिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आम आदमी की सरकार है और हर फ़ैसला जनता के हित को ध्यान में रख कर लिया जाता है। 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता-चादरा और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा

अमृतस​र , (PNL) : पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!