Monday , April 20 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल की गाड़ी पर देर रात युवकों ने किया हमला, बाल-बाल बचा परिवार

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंघर से बड़ी खबर है। बस्ती दानिशमंदा के पास वेस्ट से आप के विधायक शीतल अंगुराल की गाड़ी पर शनिवार रात हमला हो गया। मोटरसाइकिलों पर आए पांच-छह युवकों ने उनकी कार घेरी और उस पर दातर मारे। कार में शीतल के बेटा-बेटी, भाई और भाभी थी। जब विधायक का भाई लाली अंगुराल कार से बाहर आया तो उसे देखकर युवक भाग गए। विधायक ने रात ही शिकायत दे दी थी और अब घटना की सीसीटीवी भी सामने आ गई है। पुलिस ने युवकों की पहचान कर ली है। फिलहाल शीतल का परिवार बाल-बाल बच गया है। हमला करने वाले लुटेरे थे या किसी ने भेजे थे, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता-चादरा और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा

अमृतस​र , (PNL) : पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!