Tuesday , October 20 2026
Breaking News

सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 सीड्स, मिल जाएगा शरीर को सारा न्यूट्रिशन

हेल्थ डेस्क, (PNL) : आज के भागदौड़ भरे जीवन में हमारी खान-पान की आदतें बहुत बदल गई हैं. पहले लोग घर पर बना स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन करते थे. लेकिन अब बाहर का जंक फूड ज्यादा खाया जाने लगा है जिसमें पोषक तत्वों की कमी होती है. वैसे भी ठंड के कारण हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और शरीर को सही मात्रा में पोषण न मिल पाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है. ऐसे में कुछ खास सीड्स और नट्स जो आप अपनी डाइट में शामिल करके ठंड में सदियों से बच सकते हैं और शरीर के को सारा न्यूट्रिशन भी मिल जाएगा. आइए जानते हैं यहां…

किनोआ

किनोआ एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सर्दियों के मौसम में डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. किनोआ एक ऐसा सीड है जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किनोआ को आप चावल, दलिया आदि के साथ मिलाकर खा सकते हैं. यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. किनोआ ऊर्जा देने के साथ-साथ हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है.

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज बहुत ही हेल्दी होता हैं जिन्हें सर्दियों के मौसम में डाइट में शामिल करना चाहिए. ये बीज काफी स्वादिष्ट होते हैं साथ ही इनमें विटामिन E, मैग्नीशियम, सेलेनियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सूरजमुखी के बीज खाने से शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा मिलती है.

चिया सीड्स

चिया सीड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व हमारी कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. सर्दियों में रोजाना चिया सीड्स खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है. चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

तिल

तिल शरीर को अंदर से गर्म करते हैं और ठंड के मौसम में इम्यूनिटी और एनर्जी को बढ़ाते हैं. इसके अलावा तिल प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत होते हैं. आप तिल का सेवन सलाद, हलवा, चाट या फिर दूध के साथ भी कर सकते हैं. सर्दियों में रोजाना तिल खाने से फायदा मिलता है. तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे अहम खनिज पाए जाते हैं.

भांग के बीज

भांग के बीज अकसर उनके नशीले प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ये कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं. भांग के बीजों में प्रोटीन, फैटी एसिड्स, फाइबर और विटामिन्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.भांग के बीज खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है, भूख नियंत्रित रहती है और वजन भी कम होता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और तनाव कम करने में मदद करते हैं. हालाँकि, भांग के बीजों का सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाकर सोए थे, DCP ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, (PNL) : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने …

ब्रेकिंग : दिसंबर में हो जाएगा पंजाब चुनाव का ऐलान! आयोग ने तेज की तैयारियां, 27-28 अक्टूबर को राज्य में आ रही हैं चुनावी टीमें, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज …

अमेरिका में पंजाबी युवक ने पत्नी का किया कत्ल, फिर लाश जलाकर फेंकी, ICE एजेंटों पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप, ऐसे खुला राज

सैक्रामेंटो (PNL): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के एक युवक पर अपनी पत्नी की …

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री …

1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाना होगा अनिवार्य

न्यूज डेस्क, (PNL) : मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को लेकर 1 …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

बिग ब्रेकिंग : परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य से पंजाब पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क. (PNL) : इस समय की बड़ी खबर मानसा से आ रही है। नशे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!