Wednesday , February 4 2026
Breaking News

पुलिस छह राज्यों में ढूंढती रह गई और मनप्रीत बादल को हाईकोर्ट से मिल गई बड़ी राहत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्लॉट आवंटन घोटाले में फंसे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है।  हालांकि बादल को छह राज्यों में पुलिस ढूंढती रह गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। बादल के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने 24 सितंबर को बठिंडा में प्लॉट आवंटन घोटाले में केस दर्ज किया था।

विजिलेंस मनप्रीत बादल की तलाश में छह राज्यों में दबिश दे चुकी है और चंडीगढ़ में उनके घर पर भी छापा मारा था लेकिन वहां पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। सतर्कता ब्यूरो ने पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी, जिसमें बठिंडा में संपत्ति की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया गया था।

भाजपा नेता सिंगला ने आरोप लगाया था कि पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए बादल ने दो वाणिज्यिक भूखंडों को अपने लिए आवासीय भूखंड में बदलने की खातिर अपने पद का दुरुपयोग किया था। इस संबंध में धोखाधड़ी और जालसाजी समेत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के CP स्वपन शर्मा को समन करने पर हाईकोर्ट की रोक, ट्रायल कोर्ट ने NDPS केस में बुलाया था, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस के अधिकारियों के हित में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!