Tuesday , September 29 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप 2023 में बड़ा उलटफेर, पिछली बार की चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रन से हराया, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी की जादुई स्पिन की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर 2023 वनडे वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर किया. इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की यह पहली जीत है.

अफगानिस्तान ने पहले खेलने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज की 80 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 285 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रनों पर ही ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 61 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद नबी को दो सफलता मिलीं.

अफगानिस्तान से मिले 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. दूसरे ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो सिर्फ रन बनाकर आउट हुए. बेयरस्टो को फजलहक फारूकी ने पवेलियन भेजा. इसके बाद जो रूट भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. रूट 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मुजीब उर रहमान ने बोल्ड किया.

इसके बाद सभी की नजरें डेविड मलान पर थीं, लेकिन मलान ज्यादा देर अफगान स्पिनर्स का सामना नहीं कर सके. वह 39 गेंदों में चार चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद इंग्लैंड ने नियमति अंतराल पर विकेट गंवाए.
एक तरफ से इंग्लैंड की टीम नियमति अंतराल पर विकेट खो रही थी. वहीं दूसरी तरफ से हैरी ब्रूक लगातार रन बना रहे थे. वह आसानी से चौके लगा रहे थे. हालांकि, ब्रूक के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका. इस दौरान जोस बटलर 09, लियाम लिविंग्सटोन 10, सैम कर्रन 10 और क्रिस वोक्स 09 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद हैरी ब्रूक भी पवेलियन लौट गए. ब्रूक ने 61 गेंदों में 66 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला. अंत में आदिल रशीद ने 13 गेंदों में 22, मार्क वुड ने 22 गेंदों में 18 और रीस टॉप्ले ने सात गेंदों में 15 रन बनाकर हार के अंतर को कम किया. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 37 रन देकर तीन और मुजीब उर रहमान ने 51 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद नबी ने सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले बल्लेबाजी में अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने कमाल किया. गुरबाज ने सिर्फ 57 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 80 रन बनाए. वहीं इकराम अली खिल ने 58 रनों की पारी खेली. अंत में मुजीब उर रहमान ने 16 गेंदों में महत्वपूर्ण 28 रन बनाए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!