Saturday , November 21 2026
Breaking News

पंजाब के 1718 गांवों को ये सुविधा देने जा रही है मान सरकार, केबिनेट मंत्री जिंपा ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अपने दफ़्तर में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने आदेश दिए कि गाँवों में साफ़ और शुद्ध पानी की सप्लाई के लिए जितने भी प्रोजैक्ट चल रहे हैं उनको समय पर पूरा किया जाये। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए यत्नशील है और इस मकसद के लिए गाँवों को सभी सुविधाएं पहल के आधार पर दी जाएँ।  

पंजाब के अलग-अलग इलाकों में इस समय 15 सर्फेस वॉटर प्रोजैक्ट चल रहे हैं जिनके मुकम्मल होने से 1718 गाँवों को शुद्ध पानी की सप्लाई मुहैया हो जायेगी। जिम्पा ने बताया कि इन गाँवों का भूजल पीने योग्य नहीं है और कुछ गाँव कंडी क्षेत्र में भी आते हैं। इसलिए इन गाँवों में नहरी पानी का शुद्धीकरण करके ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई दी जायेगी।  

जिम्पा ने बताया कि इन 15 प्रोजेक्टों में से जि़ला पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में 3 प्रोजैक्ट मंडोली पाबरा, भवरा और नानोवाल का काम चल रहा है। इन प्रोजेक्टों की कुल लागत 318 करोड़ रुपए है और इन प्रोजेक्टों के द्वारा 408 गाँवों को शुद्ध पानी की सप्लाई दी जायेगी। यह प्रोजैक्ट फरवरी 2024 तक मुकम्मल होने की संभावना है।  

इसी तरह आनंदपुर साहिब में 1 प्रजोकैट का काम प्रगति अधीन है, जिसमें 38.98 करोड़ रुपए की लागत से 67 गाँवों को शुद्ध पानी मिलेगा। जिम्पा ने जि़ला फाजिल्का के अधीन 2 और जि़ला फिऱोज़पुर के अधीन 1 प्रोजैक्ट के कार्यों की प्रगति का भी जायज़ा लिया। इनमें 554.25 करोड़ रुपए की लागत से 436 गाँवों को शुद्ध पानी की सप्लाई दी जानी है।  

इसके अलावा जि़ला अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और होशियारपुर के अधीन चल रहे 8 सर्फेस वॉटर प्रोजैक्टों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिम्पा ने इन प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करवाने के आदेश दिए।  

जल आपूर्ति मंत्री ने इन प्रोजेक्टों के लिए अलग-अलग विभागों से एन.ओ.सी. से सम्बन्धित मामलों की भी समीक्षा की। मीटिंग में जे.जे. गोयल, मुख्य इंजीनियर ( पी.डी.क्यू.ए), आर.के. खोसला, मुख्य इंजीनियर (सैंट्रल), जे.एस. चहल, मुख्य इंजीनियर (दक्षिण) और जसबीर सिंह मुख्य इंजीनियर (उत्तर) और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!