Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के आश्वासन के बाद आढ़तियों खत्म की हड़ताल, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के भरोसे के उपरांत आज राज्य के आढतियों ( कमिशन एजेंटों) ने तुरंत प्रभाव से अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी है। कृषि मंत्री ने आढतियों, खरीद एजेंसियों और पंजाब मंडी बोर्ड को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि धान की खरीद के चल रहे सीजन के दौरान किसानों को किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

कृषि मंत्री ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बस्र्ट के साथ आज यहाँ किसान भवन में फेडरेशन ऑफ आढतिया एसोसिएशन ऑफ पंजाब के प्रधान विजय कालड़ा के नेतृत्व में आए एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और उनको दरपेश मसलों के बारे में चर्चा की।

आढतियों द्वारा बायोमैट्रक खरीद प्रणाली और ई.पी.एफ. संबंधी उठाए गए मुद्दों पर कृषि मंत्री ने उनको भरोसा दिया कि उनके मसलों को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के समक्ष उठाया जायेगा, जिससे उनका जल्द हल निकल सके।

उन्होंने भारतीय खाद्य निगम ( एफ.सी.आई.) के चंडीगढ़ में तैनात डिप्टी जनरल मैनेजर ( डी.जी.एम.) श्री आलोक कुमार को दस दिनों के अंदर इन मुद्दों संबंधी रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा।

इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल ने राज्य में बायोमैट्रक खरीद प्रणाली को लागू करने की मौजूदा स्थिति के बारे में कृषि मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 876 मंडियों को इस प्रणाली के लिए चुना गया है। उन्होंने आगे बताया कि मंडी बोर्ड के पास नयी मंडी टाऊनशिप विभाग के अधीन 5400 खाली/ ब्रिकीयोग्य प्लॉट हैं और विभाग इन प्लॉट्स को ई-नीलामी के द्वारा बेचने की योजना बना रहा है।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को राज्य की सभी मंडियों में किसानों के लिए पीने वाले पानी, पखाने और बैठने के लिए जगह समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी खरीद प्रक्रिया के नियमों का उल्लंघन करता या अन्य ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

समाज के सभी वर्गों के कल्याण को यकीनी बनाने के प्रति मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आढ़ती-किसान संबंधों को मज़बूत करने के लिए राज्य के आढतियों और किसानों की हर संभव मदद करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!