Wednesday , August 19 2026
Breaking News

हद ही हो गई : पंजाब में थानेदार ने ली आटो रिक्शा वाले से महज 1500 रुपए रिश्वत, विजिलेंस ने मौके पर पकड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज लुधियाना जिले के थाना सुधार में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) गुरमीत सिंह को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है। ज़िक्रयोग्य है कि भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन तारीख़ 16. 06. 2023 को थाना सुधार में एफ. आई. आर नंबर 48 दर्ज की गई थी और बाद में इस मामले की जांच विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज को सौंप दी गई थी।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि ए. एस. आई. गुरमीत सिंह ने उसका ज़ब्त किया आटो रिक्शा छोड़ने के बदले 1500 रुपए रिश्वत ली थी और मुलजिम ए. एस. आई. ने इससे पहले भी उससे 2500 रुपए रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता ने उक्त ए. एस. आई. की उससे 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए की वीडियो भी पेश की थी।

उन्होंने बताया कि उक्त ए. एस. आई. फरार था और उसकी आगामी ज़मानत अतिरिक्त सैशन जज, लुधियाना की अदालत ने ख़ारिज कर दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज की टीम ने आज ए. एस. आई. गुरमीत सिंह को बरनाला जिले के गाँव गागेवाल से गिरफ़्तार किया है और उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!