Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बाढ़ के पानी से डूब सकता है पूरा फिरोजपुर जिला, हुसैनीवाला हेड के गेट खुलवाए, प्रशासन सतर्क, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : फिरोजपुर में सतलुज दरिया के पानी से हालात बिगड़ रहे हैं। हुसैनीवाला की तरफ पंद्रह गांवों व बीएसएफ की सुविधा के लिए बने पुल को पानी ने नुकसान पहुंचाया है। दरिया का पानी दुलचीके में बने धुस्सी बांध से लग चुका है, बांध को नुकसान पहुंचता है तो पूरा फिरोजपुर पानी में डूब जाएगा। वहीं हरिके हैड से शनिवार को भी लगभग दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

ग्रामीणों के कहने पर जिला प्रशासन ने हुसैनीवाला हेड के गेट खुलवाए हैं। मल्लांवाला, पल्ला मेगा व हुसैनीवाला से सटे सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सेना और एनडीआरएफ नाव व मोटर बोट के जरिये ग्रामीणों को गांवों से निकाल सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने में जुटी है। गट्टी राजोके की तरफ बने पुल की मरम्मत सेना कर रही है।

बाढ़ से जिले के लगभग पचास गांव प्रभावित हैं। शहीदी स्मारक में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के अलावा पंजाब माता (भगत सिंह की मां) की समाधि पानी में डूब गई है। कई गांवों में पशुओं के बह जाने की सूचना है। ग्रामीणों की मदद के लिए सेना और एनडीआरएफ दिन रात काम कर रही है। हरिके हेड से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!