Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब के इस शहर में बेटे बने हैवान, कुल्हाड़ी से कई बार हमला करके पिता को मार डाला, ये था कारण, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। बरनाला के गांव झलूर में दो कलयुगी बेटों ने कुल्हाड़ी से हमला करके अपने पिता को मार डाला। कत्ल का कारण सिर्फ इतना था कि पिता बेटों को नशा करने से रोकता था। इसी से नाराज होकर दोनों बेटों ने गंडासे व कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों बेटों पर कत्ल का मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सदर बरनाला के एसएचओ करण शर्मा ने बताया कि गांव झलूर में घरेलू लड़ाई का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी उन्हें बीती रात सिविल अस्पताल से मिली। यह झगड़ा बाप और दो बेटों के बीच हुआ और तीनों घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया। इस लड़ाई में दोनों बेटों ने 65 वर्षीय पिता राम सिंह की हत्या कर दी।

पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे

उन्होंने बताया कि राम सिंह अपने दोनों बेटों को नशा करने से रोकता था। दोनों आरोपी अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयान के मुताबिक वह अपने पिता के घर आई थी। इसी बीच बेटों ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी-गंडासे से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।

अमर सिंह का सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज

सरकारी अस्पताल बरनाला में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी कुलदीप कौर का बयान दर्ज कर दोनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमर सिंह खुद घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती है। सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!